Posted on 31 May, 2016 7:32 pm

बैतूल जिले के 132-घोड़ाडोंगरी (अजजा) विधानसभा उप-चुनाव की मतगणना 2 जून को सुबह आठ बजे से होगी। बैतूल जिला मुख्यालय स्थित शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के विवेकानंद हॉल में मतों की गिनती की जायेगी। उक्त बड़े हॉल में 21 टेबल लगवायी जायेंगी। मतगणना के पहले कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ईव्हीएम को स्ट्रांग-रूम से निकाला जायेगा।

वोटों की गिनती का कार्य 17 राउण्ड में होगा। मतगणना-स्थल पर त्रि-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। बिना पास के किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जायेगा। मोबाइल, केमरे आदि सामग्री ले जाना प्रतिबंधित रहेगा। सबसे पहले डाक-मतपत्रों की गिनती की जायेगी। उप-चुनाव के लिये 82 डाक-मतपत्र भेजे गये हैं। डाक-मतपत्र सुबह आठ बजे तक स्वीकार किये जायेंगे। इनकी गणना अलग टेबल पर होगी। भारत निर्वाचन आयोग के प्रेक्षक श्री संथाला गोपालन आर. मतगणना-स्थल पर मौजूद रहेंगे। मतगणना की वीडियोग्राफी भी करवायी जायेगी। मतगणना में लगभग 200 अधिकारी-कर्मचारी तैनात किये गये हैं।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश 

Recent