Posted on 28 Apr, 2017 8:23 pm

भोपाल : शुक्रवार, अप्रैल 28, 2017, 19:54 IST
 

दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में पलाश होटल के सामने अक्षय तृतीया के शुभ पर्व पर मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में होने वाले विवाह के एक दिन पहले कन्याओं की हल्दी, तेल, मेहंदी एवं महिला संगीत की रस्म हुई। कन्याओं ने कहा कि यहाँ पर घर से भी अच्छी सभी रस्म की गयी। शनिवार को 61 जोड़ों का सामूहिक विवाह होगा। सभी रस्मों में राजस्व, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता धर्मपत्नी श्रीमती राधा गुप्ता के साथ शामिल हुए। श्रीमती राधा गुप्ता ने कन्याओं को हल्दी, तेल और मेहंदी लगायी। कन्याओं के परिजन खूब नाचे।

सामूहिक विवाह सम्मेलन में कुल 61 जोड़ों में से 56 जोड़ों का विवाह एवं 5 जोड़ों का निकाह किया जाएगा। सम्मेलन में 2 विकलांग जोड़ों का भी विवाह होगा।

बारात 29 अप्रैल को सुबह 10 बजे भारत माता चौराहे से चलेगी। बारात में सभी दूल्हों को बग्घी एवं घोड़ों पर बैठाकर बैंड बाजे के साथ विवाह-स्थल पर लाया जाएगा। मंत्री श्री गुप्ता द्वारा स्वागत एवं द्वारचार की रस्म निबाही जायेगी। विद्वान पंडितों द्वारा विवाह एवं फेरों की रस्में पूरी की जायेंगी। श्री गुप्ता ने बताया कि समाज-सेवियों के माध्यम से नव-दम्पत्तियों को योजना में मिलने वाली सामग्री के अतिरिक्त उपयोगी उपहार दिलवाये जायेंगे।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश