Posted on 08 Mar, 2017 4:19 pm

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान से सिंगापुर के काउंसलेट जनरल की चर्चा 

 

भोपाल : बुधवार, मार्च 8, 2017, 16:16 IST
 

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज यहाँ सिंगापुर के काउंसलेट जनरल श्री अजीत सिंह ने मुलाकात की और भविष्य की निवेश रणनीतियों पर चर्चा की। श्री अजीत सिंह ने कहा कि भारत  के राज्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। मध्यप्रदेश प्रमुख प्रगतिशील राज्य है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्लोबल स्किल पार्क और स्मार्ट सिटी परियोजना में विभिन्न घटक में सिंगापुर की कंपनियों की भागीदारी की भरपूर संभावनाएँ हैं। उन्होंने कहा कि व्यापार को आसान बनाने से जुड़े तकनीकी मुद्दों पर अधिकारियों को प्रशिक्षण देने में सिंगापुर से सहयोग लेने के लिये राज्य सरकार सहमत है। उल्लेखनीय है कि सिंगापुर इस प्रकार का प्रशिक्षण अन्य राज्यों में दे रहा है।

श्री अजीत सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश के विकास में सिंगापुर की कंपनियों और उद्योगों की भागीदारी की भरपूर संभावनाएँ हैं। मध्यप्रदेश सिंगापुर के हृदय में बसता है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सिंगापुर भी  व्यापार एवं वाणिज्य की दृष्टि से प्रदेश का मित्र देश हैं। विकास में दोनों की भागीदारी के सुपरिणाम मिलेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि समार्ट सिटी परियोजना के कई घटक है जिनमें निवेश और तकनीकी मार्गदर्शन की जरूरत है। सिंगापुर इसमें मध्यप्रदेश की मदद कर सकता है।

इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री बी.पी. सिंह, प्रमुख सचिव उद्योग श्री मोहम्मद सुलेमान, प्रमुख सचिव तकनीकी शिक्षा श्रीमती कल्पना श्रीवास्तव उपस्थित थे।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश