Posted on 14 Apr, 2017 7:03 pm

भोपाल : शुक्रवार, अप्रैल 14, 2017, 19:00 IST
 

'लाबा, मोन्टू, वृन्दा और वरू' असम से 2150 किलोमीटर की दूरी तय कर मध्यप्रदेश आ गये हैं। भोपाल के वन विहार में दो नर और दो मादा सिंह को गोवाहाटी (असम) से लाया गया है। वन्य-प्राणी चिकित्सक श्री अतुल गुप्ता के नेतृत्व में एक दल 6 अप्रैल को असम रवाना हुआ था। चारों में सबसे बुजुर्ग सिंह लाबा का जन्म 27 अक्टूबर-2004 में हुआ था, नर सिंह मोन्टू 11 मई-2005 तथा दोनों मादा वृन्दा और वरू का जन्म 28 जनवरी-2007 को हुआ था। मादा सिंहों का नामकरण वन विहार आने पर किया गया है।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश