Posted on 15 Jul, 2017 5:28 pm

 

ट्राइबल म्यूजियम में सौ से अधिक आर्टिस्ट 16 जुलाई को कलाकृतियां बनाएंगे 

 

भोपाल : शनिवार, जुलाई 15, 2017, 17:18 IST
 

भोपाल गैस राहत हॉस्पिटल में बेहतर वातावरण एवं व्यवस्था बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इन प्रयासों की श्रृंखला में अब कलाकारों की नई कड़ी को 16 जुलाई को जोड़ा जाएगा। भोपाल नगर में तथा देश और दुनिया के ख्याति प्राप्त सौ से अधिक आर्टिस्ट ट्राइबल म्यूजियम में पेंटिंग बनाएंगे और ये पेंटिंग्स गैस राहत विभाग को डोनेट करेंगे। गैस राहत विभाग इन पेंटिंग्स को आर्टिस्ट के नाम के साथ गैस राहत अस्पताल में लगाएगा। जीरो बजट का यह नवाचार गैस राहत हॉस्पिटल के महौल को बेहतर बनाने कि दिशा में किया जा रहा है। गैस राहत राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री विश्वास सारंग ने आज अपने कार्यालय में चर्चा के दौरान यह जानकारी दी। इस अवसर पर इस कार्यक्रम समन्वय की भूमिका निभा रहे आर्टिस्ट श्री देवीलाल पाटीदार, गैस राहत संचालक श्री के.जी. तिवारी और गैस राहत विभाग के अधिकारी और आर्टिस्ट मौजूद थे।

ट्राइबल म्युजियम में 16 जुलाई को सुबह 10 बजे से आर्टिस्ट पेंटिंग बनाना शुरू करेंगे। पेंटिंग बनाने के लिए अब तक 120 आर्टिस्टों द्वारा पेंटिंग बनाने की स्वीकृति दी जा चुकी है। ट्राइबल म्यूजियम में आर्टिस्टों के बीच राज्य मंत्री श्री सारंग भी मौजूद रहेंगे।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश

Recent