Posted on 10 Apr, 2018 9:36 pm

 

गृह एवं परिवहन मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने प्रदेश में शांति बनाये रखने में सहयोग देने के लिये प्रदेश के जागरूक नागरिकों का आभार व्यक्त किया है। साथ ही प्रदेश में कानून-व्यवस्था बनाये रखने में लगे हुए प्रशासन एवं पुलिस के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं होने पर बधाई दी है।

तथाकथित भारत बंद के दौरान मध्यप्रदेश में शांति कायम रख कर प्रदेश की जनता ने यह संदेश दिया है कि वे सामाजिक सद्भाव और शांति के पक्षधर हैं। साथ ही मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में विकास चाहते हैं। श्री सिंह ने कहा कि जनता ने कथित बंद में सहयोग नहीं कर उन ताकतों को भी संदेश दिया है, जो मध्यप्रदेश के सामाजिक सद्भाव को बिगाड़ना चाहती हैं और हिंसा फैलाकर राजनीतिक लाभ लेना चाहती हैं।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश

Recent