Posted on 05 Jan, 2017 5:13 pm

 

 

भोपाल : गुरूवार, जनवरी 5, 2017, 16:17 IST

 

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान आज सुबह गुरू गोविन्द सिंह जी की 350वीं जयंती पर स्थानीय हमीदिया रोड स्थित गुरूद्वारा पहुँचे और मत्था टेका। उन्होंने नागरिकों को गुरू गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर बधाई एवं शुभकामनाएँ दी। गुरूद्वारा प्रबंध कमेटी ने मुख्यमंत्री को शाल और सरोपा भेंट कर स्वागत किया।

श्री चौहान ने कहा कि आज का दिन सौभाग्य का दिन है। गुरू गोविन्द सिंह ने विश्व समाज को नया प्रकाश दिया। अन्याय, शोषण, अत्याचार के विरूद्ध संघर्ष किया। अपने पंथ की बलिदानी परम्परा से देश की शान बढ़ाई। मानवता, देश और पंथ की सच्चे मन से सेवा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरू गोविंद सिंह का प्रकाश पर्व पूरे साल भर मनाया जायेगा। मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना में मार्च के महीने में पटना साहब गुरूद्वारा तक विशेष ट्रेन जाएगी।

 

 

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश