Posted on 25 Nov, 2016 5:22 pm

भोपाल : शुक्रवार, नवम्बर 25, 2016, 17:11 IST
 

युवाओं की खेल में अधिक से अधिक भागीदारी और उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए भारत सरकार की 'खेलो इंडिया' योजना में 1 से 21 दिसम्बर के बीच पूरे प्रदेश में खेल प्रतियोगिताएँ होंगी।

'खेलों इंडिया' में अण्डर 14 और अण्डर 17 में बालक एवं बालिका दोनों समूह में दस खेल एथलेटिक्स,फुटबाल, टेबल-टेनिस, व्हालीबाल, बॉक्सिंग, जूडो, कुश्ती, कबड्डी, हॉकी एवं बास्केटबाल सम्मिलित है। प्रतियोगिता जिला स्तर पर 1 से 10 दिसम्बर तक, संभाग स्तर पर 11 से 16 दिसम्बर तथा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 19 से 21 सितम्बर तक होगी। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिये खेल संचालनालय के 'खेलो इंडिया रिसोर्स सेंटर' पर फोन एवं फैक्स नं.-0755-2776989 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश