Posted on 02 Oct, 2018 8:55 am

 

खेल और युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया द्वारा प्रदेश के सर्वोच्च ''विक्रम, एकलव्य, विश्वामित्र तथा लाइफ टाइम अचिव्हमेंट खेल पुरस्कार-2018 के लिये चयनित खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों के नामों की घोषणा कर दी गई है। इस वर्ष पन्द्रह जूनियर खिलाड़ियों को एकलव्य पुरस्कार, दस सीनियर खिलाड़ियों को विक्रम पुरस्कारतीन खेल प्रशिक्षकों को विश्वामित्र पुरस्कार तथा खेलों के विकास एवं जीवन पर्यन्त योगदान के लिए एक खेल हस्ती को लाइफ टाइम अचिव्हमेंट पुरस्कार से नवाजा जायेगा। खेल अलंकरण समारोह 4 अक्टूबर, 2018 को पूर्वान्ह 11.00 बजे टी.टी. नगर स्टेडियम स्थित मार्शल आर्ट हॉल में आयोजित किया जायेगा। समारोह में ओलम्पियन, पद्मश्री सुशील कुमार विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेगें।

ये खेल हस्तियां होंगी सम्मानित

एकलव्य पुरस्कार-2018

इस वर्ष पन्द्रह खिलाड़ियों को एकलव्य पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा। इनमें पाँच खिलाड़ी इन्दौर, तीन भोपाल, तीन जबलपुर, दो होशंगाबाद तथा भिण्ड और ग्वालियर का एक-एक खिलाड़ी शामिल हैं। एकलव्य पुरस्कार से सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों में श्री अद्वैत पागे (तैराकी) इन्दौर, कु. आध्या तिवारी (सॉफ्ट टेनिस) होशंगाबाद, कु. जहान्वी श्रीवास्तव (कैनोइंग-कयाकिंग) भोपाल, कु. श्रेया अग्रवाल (शूटिंग) जबलपुर, कु. मुस्कान किरार (तीरंदाजी) जबलपुर, कु. नाओरेम अनीता देवी (साइक्लिंग) जबलपुर, श्री राजू सिंह भदौरिया (घुड़सवारी) भिण्ड, कु. नम्रता बत्रा (वूशु) इन्दौर, कु. उमा चौहान (सेलिंग) भोपाल, कु. निशा तायड़े (फेंसिंग) भोपाल, कु. दुर्वा मुद्रीस (सॉफ्टबॉल) इन्दौर, कु. नीरज राणा (हॉकी) ग्वालियर, श्री विवेक प्रसाद सागर (हॉकी) होशंगाबाद, श्री आकाश नैनिवाल (कबड्डी) इन्दौर, और श्री परितेश पाल (पावर लिफ्टिंग) इन्दौर शामिल है।

विक्रम पुरस्कार-2018

इस वर्ष विक्रम पुरस्कार से सम्मानित होने वाले दस खिलाड़ियों में भोपाल के पाँच, इन्दौर के दो, होशंगाबाद, राजगढ़ और शहडोल के एक-एक खिलाड़ी शामिल हैं। इसके अंतर्गत कु. हर्षिता तोमर (सेलिंग) होशंगाबाद, श्री वीरेन्द्र बाथम (कैनोइंग-कयाकिंग) भोपाल, श्री प्रणय खरे (घुड़सवारी) भोपाल, कु. अनम बासित (शूटिंग) भोपाल, कु. कीर्ति चंदानी (सॉफ्ट टेनिस) भोपाल, कु. रूकमनी (रोइंग) राजगढ़, कु. जूही झा (खो-खो) इन्दौर, कु. पूजा वस्त्रकार (क्रिकेट) शहडोल, श्री भीम सोनकर (पॉवर लिफ्टिंग) इन्दौर तथा दिव्यांग श्रेणी में श्री सोनू गोलकार (क्रिकेट) भोपाल का चयन विक्रम पुरस्कार के लिए किया गया हैं।

विश्वामित्र पुरस्कार-2018

इस वर्ष के विश्वामित्र पुरस्कार व्यक्तिगत खेल में श्री विनोद मिश्रा (कैनोइंग-कयाकिंग) भोपाल और श्री मुटुम इबोमचा सिंह (साईक्लिंग) जबलपुर को तथा दलीय खेल में श्री घनश्याम चौधरी (कबड्डी) इन्दौर को प्रदान किया जाएगा।

लाइफ टाइम एचिव्हमेंट पुरस्कार-2018

इस वर्ष का लाइफ टाइम अचिव्हमेन्ट पुरस्कार बैडमिंटन खेल में किए गए उल्लेखनीय योगदान के लिए धार के श्री सुधीर वर्मा को प्रदान किया जायेगा।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश​

Recent