Posted on 23 Dec, 2016 6:57 pm

भोपाल : शुक्रवार, दिसम्बर 23, 2016, 18:39 IST
 

जेल मंत्री श्रीमती कुसुम महदेले ने आज जेल मुख्यालय में प्रदेश के सभी केन्द्रीय एवं जिला जेलों की समीक्षा की।

सुश्री कुसुम महदेले ने अधिकारियों को जेलों की आउटर वाल और क्षमता से अधिक बंदी वाली जेलों में अतिरिक्त बैरक बनवाने के निर्देश दिये। सुश्री महदेले ने अतिरिक्त स्टाफ की स्वीकृति, सहायक जेल अधीक्षकों की वेतन विसंगति दूर करने और कॉडर रिव्यू के लिए कमेटी का गठन करने को भी कहा। महिला कैदियों के अनुपात से महिला प्रहरियों की संख्या का निर्धारण करवाने के निर्देश दिये। जेल मंत्री ने जीर्ण-शीर्ण आवास गृहों में सुधार, जेलों में डॉक्टरों की पद-स्थापना, जेल उपकरणों को सही रखने एवं नान वर्दीधारी की पदोन्नति के लिए अलग से चैनल निर्धारण करने की बात भी कही।

जेल अधीक्षकों द्वारा बताया गया कि राज्य शासन के परिपत्र के अनुसार जेलों में बाहरी सामग्री पर प्रतिबंध लगाया गया है। प्रमुख सचिव जेल श्री विनोद सेमवाल एवं महानिदेशक जेल श्री संजय चौधरी द्वारा बताया गया कि बंदियों के लिए आवश्यक सामग्री जैसे टूथ ब्रश, पेस्ट, भोजन में सलाद आदि दिए जाने की सहमति दी गई, लेकिन बीड़ी-तम्बाकू आदि निषिद्ध वस्तुएँ प्रतिबंधित रहेगी।

जेल अधीक्षकों द्वारा जेलों से संबंधित समस्याएँ रखने पर जेल मंत्री ने निराकरण का आश्वासन दिया।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश