Posted on 27 Feb, 2018 7:13 pm

मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के कोलारस और अशोकनगर जिले के मुंगावली विधानसभा उप-चुनाव की मतगणना बुधवार 28 फरवरी को सुबह 8 बजे से होगी। कोलारस के वोटों की गिनती के लिये 23 तथा जबकि मुंगावली में मतों की गणना 19 राउंड में होगी। कोलारस उप-चुनाव में 22 और मुंगावली में 13 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला मतगणना से तय होगा। कोलारस में 19 और मुंगावली में 8 उम्मीदवार ने निर्दलीय चुनाव लड़ा है। कोलारस में सभी पुरूष और मुंगावली में 3 महिला उम्मीदवार है।

कोलारस में मतगणना शासकीय आईटीआई कॉलेज तथा मुंगावली में वोटों की गिनती अशोकनगर स्थित शासकीय नेहरू डिग्री कॉलेज में होगी। दोनों उप-चुनाव के वोटों की गिनती के लिये 14-14 टेबिल लगाई जायेंगी। प्रत्येक टेबिल के लिये एक-एक माइक्रो आब्जर्वर, गणना पर्यवेक्षक, गणना सहायक और 2 अन्य कर्मचारी को तैनात किया गया है। सबसे पहले डाक मत-पत्र की गिनती की जायेगी। डाक मत-पत्र की गणना रिटर्निंग ऑफीसर की टेबिल पर होगी। इस प्रकार दोनों स्थानों पर 70-70 कर्मचारी ईवीएम में डाले गये वोटों की गिनती करवायेंगे। सामान्य प्रेक्षक, जिला निर्वाचन अधिकारी और रिटर्निंग ऑफीसर की मौजूदगी में मतगणना होगी। अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी इस कार्य में जुटेंगे। अभ्यर्थियों के मतगणना एजेंट भी प्राधिकार-पत्र के साथ उपस्थित रहेंगे। सम्पूर्ण मतगणना की वीडियोग्राफी करवाई जायेगी।

मतगणना स्थल पर सुरक्षा की त्रि-स्तरीय व्यवस्था रहेगी। दोनों स्थल पर सीएपीएफ की एक-एक कम्पनी तथा स्थानीय पुलिस बल तैनात किया गया है। प्राधिकार-पत्र के बिना किसी भी व्यक्ति को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। मतगणना स्थल पर कैमरा, मोबाइल आदि ले जाना प्रतिबंधित किया गया है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में रेंडम आधार पर चुने गये एक मतदान केन्द्र पर वीवीपेट पेपर स्लिप का सत्यापन भी होगा।

कोलारस में 2 लाख 44 हजार 457 मतदाताओं में से एक लाख 72 हजार 115 ने वोट डाले। इनमें 95 हजार 800 पुरुष, 76 हजार 312 महिला और 3 थर्ड जेडर मतदाता शामिल हैं। मुंगावली में एक लाख 91 हजार 9 मतदाताओं में से एक लाख 47 हजार 164 ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। इनमें 80 हजार 677 पुरुष और 66 हजार 487 महिलाएँ शामिल हैं।

 

उम्मीदवार-कोलारस

 

क्र.

नाम

राजनैतिक दल

1.

श्री महेन्द्र सिंह

इण्डियन नेशनल कांग्रेस

2.

श्री देवेन्द्र जैन

भारतीय जनता पार्टी

3.

श्री राम सहाय

निर्दलीय

4.

श्री हरिओम

निर्दलीय

5.

श्री देवेन्द्र सिंह

निर्दलीय

6.

श्री देवेन्द्र पिता मुन्नीलाल

निर्दलीय

7.

श्री देवेन्द्र पिता जसवंत सिंह

निर्दलीय

8.

श्री दौजाराम जाटव

निर्दलीय

9.

श्री महेन्द्र पिता रामचरण

निर्दलीय

10.

श्री महेन्द्र पिता फेरन

निर्दलीय

11.

श्री महेन्द्र पिता जगदीश सिंह

निर्दलीय

12.

श्री इमरान खान

निर्दलीय

13.

श्री पवन कुमार

निर्दलीय

14.

श्री शंकर

निर्दलीय

15.

श्री दशरथ सिंह यादव

जयलोक पार्टी

16.

श्री मुकेश राजोरिया (जाटव)

निर्दलीय

17.

श्री वनवारी

निर्दलीय

18.

श्री लखपत सिंह

निर्दलीय

19.

श्री महेन्द्र सिंह पिता सुजान

निर्दलीय

20.

श्री महेन्द्र सिंह पिता कृपान सिंह

निर्दलीय

21.

श्री मनोज कुमार सूर्यवंशी (जाटव)

निर्दलीय

22.

श्री अफजल शाह

निर्दलीय

उम्मीदवार-मुंगावली

 

क्र.

नाम

राजनैतिक दल

1.

श्रीमती बाई साहब

भारतीय जनता पाटी

2.

श्री बृजेन्द्र सिंह

इण्डियन नेशनल कांग्रेस

3.

श्री राजकुमार नरवरिया

राष्ट्रीय महान गणतंत्र पाटी

4.

श्री ऊधम सिंह

महानवादी पाटी

5.

श्रीमती सावित्री लोधी

निर्दलीय

6.

श्री आशीष कुमार

निर्दलीय

7.

श्री प्रवीण

पिछड़ा समाज पार्टी युनाइटेड

8.

श्री जगदीश

निर्दलीय

9.

श्री अभय सिंह

निर्दलीय

10.

श्री अनरत सिंह अहिरवार

निर्दलीय

11.

श्री लालराम

निर्दलीय

12.

श्री मो. सलीम

निर्दलीय

13.

श्रीमती अकलवती अहिरवार

निर्दलीय

पिछले चुनावों के परिणाम

कोलारस

वर्ष

विजयी उम्मीदवार

दल

प्राप्त मत

निकटतम उम्मीदवार

दल

प्राप्त मत

मतांतर

2003

श्री ओमप्रकाश खटीक

भाजपा

50,997

श्रीमती अंगूरी देवी

कांग्रेस

18,885

32,112

2008

श्री देवेन्द्र कुमार जैन

भाजपा

31,199

श्री रामसिंह यादव

कांग्रेस

30961

238

2013

श्री रामसिंह यादव

कांग्रेस

73,942

श्री देवेन्द्रकुमार जैन

भाजपा

48,989

24,953

2014

लोकसभा चुनाव

श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया

कांग्रेस

72,779

श्री जयभान सिंह पवैया

भाजपा

40,022

28,757

(बढ़त)

मुंगावली

वर्ष

विजयी उम्मीदवार

दल

प्राप्त मत

निकटतम उम्मीदवार

दल

प्राप्त मत

मतांतर

2003

श्री गोपाल सिंह चौहान

कांग्रेस

52,756

राव देशराज सिंह यादव

भाजपा

43180

9,576

2008

राव देशराज सिंह यादव

भाजपा

45991

श्री अरविंद कुमार

कांग्रेस

24,946

21,045

2013

श्री महेन्द्र सिंह कालूखेड़ा़

कांग्रेस

70,675

राव देशराज सिंह यादव

भाजपा

49,910

20,765

2014

लोकसभा चुनाव

श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया

कांग्रेस

67,684

श्री जयभान सिंह

पवैया

भाजपा

37,300

30,384

(बढ़त)

विधानसभा चुनाव कौन कब जीता

कोलारस

वर्ष

विधायक

दल

1957

श्री वैदेही चरण पाराशर

कांग्रेस

1962

श्रीमती मनोरमा त्रिवेदी

कांग्रेस

1967

श्री जगदीश वर्मा

निर्दलीय

1972

श्री जगदीश वर्मा

जनसंघ

1977

श्री कामता खटीक

जनता दल

1980

श्री कामता खटीक

कांग्रेस

1985

श्री कामता खटीक

कांग्रेस

1990

श्री ओमप्रकाश खटीक

भाजपा

1993

श्री ओमप्रकाश खटीक

भाजपा

1998

श्री पूरण सिंह बेड़िया

कांग्रेस

2003

श्री ओमप्रकाश खटीक

भाजपा

2008

श्री देवेन्द्र जैन

भाजपा

2013

श्री रामसिंह यादव

कांग्रेस

मुंगावली

वर्ष

विधायक

दल

1957

श्री खलक सिंह

हिन्दू महासभा

1962

श्री चंद्रभान सिंह

पीपीएस

1967

श्री सी. सिंह

एसडब्ल्युए

1972

श्री गजराम सिंह

जनसंघ

1977

श्री चंद्रमोहन रावत

जनता पार्टी

1980

श्री जगराम सिंह

कांग्रेस

1985

श्री जगराम सिंह

कांग्रेस

1990

श्री देशराज सिंह

भाजपा

1993

श्री आनंद कुमार पालीवाल

कांग्रेस

1998

राव देशराज सिंह यादव

भाजपा

2003

श्री गोपाल सिंह चौहान

कांग्रेस

2008

राव देशराज सिंह यादव

भाजपा

2013

श्री महेन्द्र सिंह कालूखेड़ा

कांग्रेस

 

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश

Recent