Posted on 28 Nov, 2016 7:23 pm

भोपाल : सोमवार, नवम्बर 28, 2016, 19:07 IST
 

 

ऊर्जा मंत्री श्री पारस जैन ने नई दिल्ली में केन्द्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर से सौजन्य भेंट की। श्री जैन ने सांसद श्री प्रभात झा से मिलकर उनके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली। श्री जैन ने भारत स्काउट एवं गाइड के राष्ट्रीय-स्तर पर हो रहे चुनाव के लिये मतदान भी किया। मतगणना के बाद घोषित चुनाव परिणाम में म.प्र भारत स्काउट एवं गाइड के अध्यक्ष तथा मुरैना नगर निगम के महापौर श्री अशोक अर्गल राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चुने गये।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश