Posted on 24 Jun, 2016 12:01 pm

केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री थावरचंद गेहलोत ने रवीन्द्र भवन में दिव्यांगों को नि:शुल्क सहायक उपकरणों का वितरण किया। भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, स्टेट नोडल एजेंसी स्नेह और राष्ट्रीय न्यास द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में श्री गेहलोत ने कहा कि दिव्यांगों के विकास के लिये भारत सरकार द्वारा 10 नवीन योजनाएँ लागू की गई हैं। इन योजनाओं से उनका का सर्वांगीण विकास होगा।

कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रदेश के सामाजिक न्याय मंत्री श्री गोपाल भार्गव ने कहा कि इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ दिव्यांगों को प्रदान किया जायेगा। इसके लिये सामाजिक न्याय विभाग द्वारा व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जायेगा।

विशिष्ट अतिथि सांसद श्री आलोक संजर, विधायक सर्वश्री सुरेन्द्रनाथ सिंह, विश्वास सारंग और विष्णु खत्री, नगर निगम अध्यक्ष श्री सुरजीत सिंह चौहान, सचिव सामाजिक न्याय डॉ. मनोहर अगनानी, संचालक श्री अजीत कुमार, कलेक्टर श्री निशांत वरवड़े एवं दिव्यांग जन उपस्थित थे।

भारत सरकार के भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम द्वारा शिविर में 1278 दिव्यांग को एक करोड़ से अधिक राशि के कान की मशीन, लेपटाप, मानसिक विकलांग किट, मेट्रो-ट्रायसिकल और स्मार्ट फोन वितरित किये।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश 

Recent