केंद्रीय संस्कृति मंत्री श्री पटेल से मिले मंत्री श्री कुशवाह
Posted on 06 Aug, 2020 4:12 pm
केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल से उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण स्वतंत्र प्रभार एवं नर्मदा घाटी विकास राज्य मंत्री श्री भारत सिंह कुशवाह ने आज नई दिल्ली स्थित संस्कृति मंत्रालय के कार्यालय में सौजन्य भेंट की। राज्य मंत्री श्री कुशवाह ने आत्मनिर्भर भारत अभियान के अन्तर्गत प्रदेश में उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों सहित विकास के अन्य विषयों पर केंद्रीय मंत्री श्री पटेल से चर्चा की।
साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश