Posted on 30 Jan, 2017 9:15 pm

 

भोपाल : सोमवार, जनवरी 30, 2017, 17:16 IST

 

राज्य शासन ने वर्ष 2015-16 की कृषि संगणना के लिए कृषि उत्पादन आयुक्त की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति का गठन किया है। यह समिति संगणना के साथ ही मुख्य फसलों का क्षेत्रफल तथा उत्पादन संबंधी अनुमानों के समय पर भेजने की योजना, फसल सुधार सांख्यिकी योजना तथा सिंचाई युक्तियुक्त योजना के क्रियान्वयन के अनुमोदन एवं प्रगति की समीक्षा करेगी।

समिति के सदस्य प्रमुख सचिव राजस्व, किसान-कल्याण तथा कृषि विकास, उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण, आयुक्त भू-अभिलेख एवं बंदोबस्त, आर्थिक एवं सांख्यिकी, संचालक किसान-कल्याण तथा किसान विकास, संचालक-सह-आयुक्त उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण एवं संचालक राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र भारत सरकार होंगें।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश