कृषि मंत्री श्री बिसेन बालाघाट में विभिन्न कार्यक्रम में शामिल होंगे
Posted on 22 Feb, 2017 6:30 pm
भोपाल : बुधवार, फरवरी 22, 2017, 17:57 IST |
|
किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन 23 से 27 फरवरी तक बालाघाट में विभिन्न कार्यक्रम में भाग लेंगे। श्री बिसेन 28 फरवरी को भोपाल लौटेंगे। श्री बिसेन 24 फरवरी को पूज्य सिंधी पंचायत के कार्यक्रम में भाग लेंगें। ग्राम भामोड़ी में सामुदायिक भवन का लोकार्पण और ग्राम नवे गाँव में राजा भोज की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। कृषि मंत्री 25, 26 और 27 फरवरी को संभागीय युवा उद्यमी सम्मेलन में शामिल होंगे। |
|
साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश