Posted on 30 Sep, 2018 8:34 pm

 

ग्वालियर जिले के डबरा में आज किसानों ने जल-संसाधन मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र से हरसी हाई लेवल नहर से पानी आपूर्ति के संबंध में मुलाकात की। मंत्री डॉ. मिश्र ने तत्काल पहल की और अधिकारियों को नहर खोलने के निर्देश दिए। धान की खड़ी फसल के लिए किसानों को पानी की जरूरत थी, जो जल-संसाधन मंत्री के इस प्रयास से पूरी की जा रही है। जल उपभोक्ता संस्थाओं, सिंचाई अध्यक्षों और क्षेत्र के किसानो ने जल-संसाधन मंत्री डॉ. मिश्र का इसके लिये आभार व्यक्त किया।

 

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश

Recent