किसान-कल्याण मंत्री श्री बिसेन माउंटआबू में कृषकों के कार्यक्रम में होंगे शामिल
Posted on 01 Jul, 2017 7:54 pm
भोपाल : शनिवार, जुलाई 1, 2017, 19:32 IST | |
किसान-कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन 3 जुलाई को राजस्थान के माउंटआबू में कृषकों के कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम में राजस्थान के कृषि मंत्री भी शामिल होंगे। कृषि विकास मंत्री 2 जुलाई को माउंटआबू पहुँचेंगे। वे वहाँ ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय आश्रम में शाम को मध्यप्रदेश में जैविक खेती के विकास के लिये किये गये प्रयासों की जानकारी देंगे। किसान-कल्याण मंत्री 5 जुलाई को खण्डवा एवं बुरहानपुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। श्री बिसेन 6 जुलाई को शहडोल में वृक्षारोपण एवं हरियाली महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। किसान-कल्याण मंत्री 7 जुलाई को बालाघाट में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। |
साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश