करीब 2 लाख 55 हजार शस्त्र थानों में जमा
Posted on 08 Apr, 2019 7:41 pm
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री व्ही.एल. कान्ता राव ने बताया कि आदर्श आचरण संहिता लगने के बाद 10 मार्च से 5 अप्रैल, 2019 तक प्रदेश में कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर 28 हजार 399 गैर जमानती वारंट तामील करवाये गये हैं। साथ ही 2 लाख 54 हजार 936 शस्त्र थानों में जमा कराये गये हैं।
वल्नरेबिलिटी मैपिंग के अनुसार 1 हजार 871 वल्नरेबल क्षेत्र चिन्हांकित किये गये। बाधा पहुँचाने वाले संभावित 5 हजार 924 व्यक्तियों की पहचान की गयी एवं 5 हजार 924 प्रकरणों में प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गयी है। अब तक 12 हजार 713 क्रिटिकल मतदान केन्द्रों को चिन्हित किया गया है।
साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश