Posted on 29 Sep, 2016 4:48 pm

भोपाल : गुरूवार, सितम्बर 29, 2016, 13:13 IST

 

एप्को इंस्टीट्यूट ऑफ एन्वायरमेंटल स्टडीज ने पर्यावरण संरक्षण एवं प्रबंधन के क्षेत्र में क्षमता विकास, ज्ञानवर्धन, जनजागृति उत्पन्न करने के लिये कॉलेज के प्राध्यापकों का एक सप्ताह का प्रशिक्षण कार्यक्रम आरंभ किया है। समेकित तालाब जलग्रहण प्रबंधन कार्यक्रम पर केन्द्रित कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यपालन संचालक पर्यावरण नियोजन एवं समन्वय संगठन श्री अनुपम राजन ने किया। प्रशिक्षण में भोपाल के एमएलबी, सरोजनी नायडू, सत्य साँई, इटारसी, विदिशा, नटेरी आदि शासकीय महाविद्यालयों के 50 शिक्षक भाग ले रहे हैं।

वॉटर-शेड मैनेजमेंट विशेष डॉ. के.जी. व्यास और एप्को इंस्टीट्यूट ऑफ एन्वायरमेंटल स्टडीज की प्राचार्य डॉ. साधना तिवारी प्रतिभागियों को रोचक व्याख्यान-माला के माध्यम से प्रशिक्षण दे रहे हैं। प्रतिभागी विषय-विशेषज्ञों के साथ मैदानी भ्रमण कर भी पर्यावरण, तालाब प्रबंधन और संरक्षण की जानकारी ले रहे हैं।

एप्को इंस्टीट्यूट द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिये पिछले 5 साल में 50 से अधिक कार्यशालाएँ की जा चुकी हैं।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश

Recent