Posted on 02 Jul, 2017 6:37 pm

भोपाल : रविवार, जुलाई 2, 2017, 17:54 IST
 

वृक्षारोपण के महाअभियान के अन्तर्गत आज पर्यावरण नियोजन एवं समन्वय संगठन (एप्को) परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर एप्को के कार्यपालन संचालक श्री अनुपम राजन ने पीपल का पौधा लगाया। एप्को के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी परिसर में नीम, पीपल, कचनार, करंज आदि विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया।

श्री राजन ने इस अवसर पर बताया कि इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एप्को द्वारा विभिन्न प्रजातियों के बीजों को मिट्टी गोबर के साथ मिलाकर व्यापक जन-सहयोग से 12 हजार से अधिक लड्डू (सीड बाल) तैयार किए गए थे। आज वृक्षारोपण के दौरान परिसर में गोबर मिट्टी एवं बीज से तैयार सीड बॉल का रोपण किया गया। उन्होंने बताया कि मानसून के दौरान भोपाल शहर में उपलब्ध रिक्त भूमि पर इन सीड बाल का रोपण किया जा रहा है।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश

Recent