Posted on 30 Jan, 2017 9:55 pm

 

भोपाल : सोमवार, जनवरी 30, 2017, 19:28 IST

 

विश्व जलाशय दिवस के अवसर पर एप्को परिसर में आज चित्रकला प्रतियोगिता और ओपन हाउस क्विज हुआ। इसमें राष्ट्रीय हरित-कोर योजना के भोपाल जिले के 6 से 8वीं कक्षा के लगभग 250 विद्यार्थी और 20 शिक्षक ने भाग लिया। 'जलाशय (वेटलेंड) संरक्षण'' विषय पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने जल एवं जल से जुड़ी बातों को चित्रों में बखूबी व्यक्त किया।

एप्को के कार्यपालन संचालक श्री अनुपम राजन ने विद्यार्थियों को जलाशय संरक्षण में सामूहिक प्रयास करने को कहा। उन्होंने बताया कि विश्व वेटलेंड दिवस पर भोज वेटलेंड पर केन्द्रित विषय पर समाज के विभिन्न समूह को जोड़ते हुए सप्ताहभर कार्यक्रम किये जा रहे हैं। इनमें बच्चों द्वारा पक्षी अवलोकन, चित्रकला प्रतियोगिता, वेटलेंड वॉक, वेटलेंड टॉक, फोटोग्राफी एवं कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। प्रदेश के जिलों में भी ईको-क्लब विद्यार्थियों द्वारा जागरूकता कार्यक्रम किये जा रहे हैं। आज हुई चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को 2 फरवरी को होने वाले मुख्य कार्यक्रम में पुरस्कृत किया जायेगा।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश