एप्को की पीजीडीईएम परीक्षा 24 अप्रैल से
Posted on 24 Mar, 2017 5:09 pm
भोपाल : शुक्रवार, मार्च 24, 2017, 16:14 IST |
|
एप्को द्वारा संचालित पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन इन्वायरमेंटल मेनेजमेंट (पीजीडीईएम) वार्षिक परीक्षा 24 अप्रैल से 2 मई 2017 तक होंगी। पहले 5 दिन लिखित और इसके बाद मौखिक परीक्षा होगी। पीजीडीईएम के अकादमिक वर्ष 2017-18 के लिये प्रवेश अप्रैल के बाद शुरू होंगे। विस्तृत जानकारी एप्को की वेबसाइट पर है। एप्को इन्स्टीट्यूट ऑफ इन्वायरमेंटल स्टडीज पिछले 4 साल से पीजीडीईएम पाठ्यक्रम संचालित कर रहा है। यह एक वर्ष की अवधि का डिस्टेंट मोड पर आधारित पाठ्यक्रम है। कोर्स में विभिन्न संवर्गों के लोगों को पर्यावरण की समस्याएँ और उनके प्रबंधन में शिक्षित किया जाता है। क्लास रूम टीचिंग के साथ प्रायोगिक एवं क्षेत्र आधारित ज्ञान भी दिया जाता है। इन्स्टीट्यूट की स्थापना पर्यावरण संरक्षण एवं प्रबंधन के क्षेत्र में क्षमता विकास, ज्ञानवर्धन और जन-जागरूकता उत्पन्न करने के उददेश्य से वर्ष 2011-12 में की गई। पिछले 5 साल में यहाँ 65 प्रशिक्षण कार्यक्रम हो चुके हैं। पर्यावरण नियोजन एवं समन्वय संगठन (एप्को) पर्यावरण के मुद्दों पर एक प्रतिष्ठित थिंक टैंक के रूप में विकसित हो चुका है। स्वशासी संस्था के रूप में इसने कई नवाचारी कार्य किये हैं जिनमें जन-समुदाय में पर्यावरण के प्रति जागरूकता और राज्य शासन के साथ विभिन्न परियोजना कार्य शामिल हैं। |
साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश