Posted on 07 Oct, 2018 10:17 pm

 

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आदर्श आचरण संहिता लागू होने के बाद से अभी तक एक लाख 24 हजार प्रकरणों में संपत्ति विरूपण की कार्यवाही प्रदेश में की गई है। जिनमें से एक लाख प्रकरण शासकीय संपत्ति विरूपण के तथा 24 हजार प्रकरण निजी संपत्ति विरूपण के हैं। संपत्ति विरूपण अधिनियम का पालन सख्ती से किये जाने के निर्देश मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री व्ही.एल. कान्ता राव ने जिला निर्वाचन अधिकारियों को दिये है। यह कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश​

Recent