Posted on 10 Apr, 2018 9:41 pm

 

पर्यावरण नियोजन एवं समन्वय संगठन (एप्को) के एनवायमेंटल स्टडीज द्वारा संचालित पीजीडीईएम 2017-18 की वार्षिक परीक्षाएँ एक से 10 मई, 2018 तक होंगी। इनमें एक से 5 मई तक लिखित, उसके बाद मौखिक परीक्षाएँ होंगी। पीजीडीईएम सत्र 2018-19 की प्रवेश प्रक्रिया भी मई-2018 में प्रारंभ हो जायेगी। प्रवेश से संबंधित जानकारी एप्को की वेबसाइट पर उपलब्ध है। पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने के इच्छुक व्यक्ति ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

एप्को इंस्टीट्यूट ऑफ एनवायरमेंटल स्टडीज द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं प्रबंधन के क्षेत्र में क्षमता विकास, ज्ञानवर्धन और जन-जागरूकता के उद्देश्य से विभिन्न लघु एवं दीर्घकालीन प्रशिक्षण कार्यक्रम, कार्यशालाएँ आदि आयोजित की जाती हैं। एप्को द्वारा अब तक 65 से अधिक प्रशिक्षण कार्यक्रम किये जा चुके हैं। इसके अलावा पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन एनवायरमेंटल मैनेजमेंट पाठ्यक्रम के छठवें बैच का संचालन जारी है।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश

Recent