Posted on 20 Apr, 2017 3:10 pm

भोपाल : गुरूवार, अप्रैल 20, 2017, 15:08 IST
 

 

भारतीय राजनीति में अपने नए विचार को रोपने वाली राजमाता श्रीमती विजयराजे सिंधिया के जीवन पर बनी फिल्म 'एक थी रानी एसी भी' को मध्यप्रदेश में टेक्स फ्री किया गया है। यह फिल्म 21 अप्रैल देश भर में रिलीज होने वाली है।

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने राजमाता विजयराजे सिंधिया की जीवनी पर आधारित फिल्म को मध्यप्रदेश में टेक्स फ्री करने पर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त किया है। श्रीमती सिंधिया ने कहा कि राजमाता के समर्पण से हमें प्ररेणा मिलती है। उनका मध्यप्रदेश के विकास में असाधारण योगदान है। उनकी जीवन शैली, सधंर्ष, जीत-हार और उनके विचार आज की परिस्थिति में महत्वपूर्ण है।

श्रीमती सिंधिया ने गोवा की राजपाल श्रीमती मृदुल सिन्हा का भी आभार व्यक्त किया है। उल्लेखनीय है कि फिल्म 'एक थी रानी एसी भी' श्रीमती मृदुला सिन्हा की किताब 'राजपथ से लोकपथ' पर आधारित है।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश