Posted on 04 Jul, 2017 5:30 pm

भोपाल : मंगलवार, जुलाई 4, 2017, 16:46 IST
 

ऊर्जा मंत्री श्री पारस जैन ने मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के मुख्यालय परिसर में आज एक दर्जन से अधिक विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया। प्रबंध संचालक श्री एम. सेलवेन्द्रन सहित अधिकारियों और कर्मियों ने भी वृक्षारोपण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। मुख्यालय परिसर में इस दौरान 50 से अधिक पौधे लगाए गए। ऊर्जा मंत्री श्री जैन ने वृक्षारोपण के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने वृक्षों को मानव के जीवन-दर्शन से जोड़ते हुए कहा कि प्रत्येक बिजली-कर्मी अपने जन्मदिन पर एक पौधा अवश्य लगाए। यह जब वृक्ष का रूप धारण करेगा तब पौधा लगाने वाले को जो आत्मीय सुख प्राप्त होगा, उसकी वह कल्पना भी नहीं कर सकता। इस अवसर पर अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

औषधालय का अवलोकन

श्री पारस जैन ने बिजली नगर स्थित मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के औषधालय का अवलोकन किया। उन्होंने प्रयोगशाला, फिजियोथैरेपी सेन्टर, दवाई वितरण और मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं और सेवाओं की जानकारी ली। इस अवसर पर कंपनी के प्रबंध संचालक श्री एम. सेलवेन्द्रन भी उपस्थित थे।

पत्रिका का लोकार्पण

ऊर्जा मंत्री ने कंपनी के मुख्यालय में समाचार पत्रिका ‘‘मध्य क्षेत्र विद्युत संदेश‘‘ के नये अंक का लोकार्पण किया। पत्रिका कंपनी के आंतरिक एवं बाह्य संचार का बखूबी कार्य कर रही है। ऊर्जा मंत्री ने पत्रिका में प्रकाशित विषय-वस्तु की सराहना कर उसे उपयोगी बताया।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश

Recent