Posted on 04 Dec, 2016 7:36 pm

भोपाल : रविवार, दिसम्बर 4, 2016, 18:40 IST
 

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के आज जम्बूरी मैदान, के उदबोधन से सभी उपस्थित प्रभावित हुए। विशेष रूप से किसान वर्ग में काफी प्रसन्नता देखने को मिली। जन-कल्याण प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री चौहान के नेतृत्व में गत 11 वर्ष में अर्जित उपलब्धियों को दर्शाने वाली फिल्म का भी प्रभाव दिखाई दिया। राज्य के विभिन्न जिलों में भी फिल्म प्रदर्शित की गई। दतिया जिले के कृषक श्री चेतन सिंह और श्री घनश्याम दांगी ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अमल से मिल रहे लाभ का विशेष उल्लेख किया।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने ठीक एक माह पहले (4 नवंबर 2016 को) दतिया के कार्यक्रम में किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्लेम राशि 9 करोड़ 39 लाख रूपये के प्रमाण-पत्र वितरित किए थे। पिछली खरीफ फसल में दतिया जिले में अतिवर्षा से उड़द और तिल की फसल को क्षति हुई थी। जिले के 16 हजार 256 किसानों को 40 करोड़ की बीमा राशि मंजूर की गई। इसका एक चौथाई किसानों के खाते में जमा करा दिया गया था। शेष राशि के भुगतान की प्रक्रिया भी आगे बढ़ाई गई।

जनसंपर्क, जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के प्रयासों से योजना के क्रियान्वयन में दतिया देश में अव्वल रहा।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश