Posted on 28 Oct, 2016 3:10 pm

भोपाल : शुक्रवार, अक्टूबर 28, 2016, 14:41 IST
 

उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी तथा पूर्व मंत्री डॉ. लालता प्रसाद खरे के निधन पर शोक व्यक्त किया है। श्री शुक्ल ने कहा कि स्व. डॉ. लालता प्रसार खरे ने अपना पूरा जीवन समाज सेवा को समर्पित कर रखा था। स्व.श्री खरे ने अपनी आमदनी का सदुपयोग करते हुए वृद्धा आश्रम की स्थापना भी की। उद्योग मंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि स्व. खरे का विन्ध्य क्षेत्र के विकास के लिये किये गये कार्यों के लिये हमेशा स्मरण किया जाता रहेगा। उन्होंने राजनीति के साथ-साथ चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय कार्य किया। स्व. श्री लालता प्रसाद खरे का आज सतना में इलाज के दौरान करीब 95 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उद्योग मंत्री श्री शुक्ल ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिये ईश्वर से प्रार्थना की है।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश

Recent