उद्योग मंत्री श्री शुक्ल द्वारा पूर्व राज्यपाल श्री राम नरेश यादव निधन पर शोक व्यक्त
Posted on 22 Nov, 2016 3:33 pm
भोपाल : मंगलवार, नवम्बर 22, 2016, 14:11 IST | |
उद्योग मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने मध्यप्रदेश के पूर्व राज्यपाल श्री राम नरेश यादव के निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। श्री शुक्ल ने अपने शोक संदेश में कहा है कि स्व. श्री यादव ने विभिन्न पदों पर रहते हुए उल्लेखनीय सेवाएँ दी। उन्होंने कहा कि स्व. श्री यादव समाजवादी नेता के रूप में जाने जाते थे। वे देश के लोकप्रिय नेता होने के साथ ही किसान तथा गरीबों के हितैषी थे। श्री शुक्ल ने कहा कि विशेषकर उनका प्रदेश के राज्यपाल का कार्यकाल स्मरणीय रहेगा। श्री शुक्ल ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को यह दु:ख सहने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की है। |
साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश