Posted on 14 Apr, 2017 5:34 pm

भोपाल : शुक्रवार, अप्रैल 14, 2017, 16:53 IST
 

 

वाणिज्य, उद्योग और रोजगार, खनिज साधन तथा प्रवासी भारतीय मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने भोपाल से प्रकाशित समाचार पत्र दैनिक चलती आंखें के संपादक श्री मुमताज भाई की पत्नी श्रीमती अज़ीज़ा के निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। श्री शुक्ल ने अपने शोक संदेश में कहा है कि स्वर्गीय श्रीमती अज़ीज़ा नेक, मिलनसार एवं समाजसेवी महिला के रूप में जानी जाती थी। स्वर्गीय श्रीमती अज़ीज़ा का करीब 45 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

उद्योग मंत्री श्री शुक्ल ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को यह गहन दु:ख सहने करने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश