Posted on 18 Oct, 2016 3:08 pm

भोपाल : मंगलवार, अक्टूबर 18, 2016, 14:58 IST
 

उद्योग एवं वाणिज्य एवं खनिज साधन मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने सोमवार को सतना जिले के चित्रकूट पहुँचकर कामदगिरि की परिक्रमा की। उन्होंने भगवान कामतानाथ के दर्शन भी किये। श्री शुक्ल ने अधिकारियों से मंदाकिनी सफाई अभियान के कार्यों और मंदाकिनी सीवर प्लान में अब तक हुए कार्यो की प्रगति की जानकारी भी ली।

आचार्य आश्रम में की पूजा-अर्चना

उद्योग मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने चित्रकूट में आचार्य आश्रम में युवराज स्वामी बदरी प्रपन्नाचार्य जी महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर दीनदयाल शोध संस्थान के संगठन सचिव श्री अभय महाजन भी उपस्थित थे। उद्योग मंत्री श्री शुक्ल ने रावतपुरा आश्रम पहुँचकर संत रविशंकर महाराज रावतपुरा सरकार के दर्शन भी किये।

नानाजी को अर्पित किये श्रद्धा-सुमन

उद्योग मंत्री श्री शुक्ल ने चित्रकूट में राष्ट्रऋषि नानाजी देशमुख के जन्म शताब्दी वर्ष पर सियाराम कुटीर जाकर श्रद्धेय नानाजी देशमुख के चित्र के समक्ष श्रद्धा-सुमन अर्पित किये। चित्रकूट में नानाजी के जन्म शताब्दी वर्ष पर शरद पूर्णिमा से उनके जन्म-दिवस पर शरदोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन सुरेन्द्रपाल ग्राउण्ड में किया जा रहा है।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश

Recent