Posted on 27 Apr, 2017 3:28 pm

भोपाल : गुरूवार, अप्रैल 27, 2017, 15:10 IST
 

 

  वाणिज्य, उद्योग और रोजगार, खनिज साधन तथा प्रवासी भारतीय मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने जाने-माने फिल्म अभिनेता श्री विनोद खन्ना के निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। श्री शुक्ल ने कहा कि स्वर्गीय श्री खन्ना ने कई मशहूर फिल्मों में अपनी अदाकारी के जौहर दिखाए थे। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय श्री खन्ना अलग अंदाज की अदाकारी के लिए जाने जाते थे। उद्योग मंत्री ने फिल्म अभिनेता के निधन को बॉलीवुड के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। अभिनेता श्री विनोद खन्ना एक अज़ीम फिल्म हस्ती के साथ अच्छे राजनेता के रूप में भी लोकप्रिय थे। अभिनेता का निधन आज मुंबई में इलाज के दौरान करीब 70 वर्ष की आयु में हुआ।

    श्री शुक्ल ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना ईश्वर से की है।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश