Posted on 02 Jul, 2018 6:48 pm

अब रायसेन जिले में ओबेदुल्लागंज की केसरबाई, रामकली बाई और जमुना बाई की तरह गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन कर रही 83,588 महिलाओं को खाना बनाने के लिये चूल्हा नहीं फूँकना पड़ता। इन महिलाओं के पास घरेलू गैस हैं। इन महिलाओं को प्रधानमंत्री उज्जवला योजना से मुफ्त में घरेलू गैस कनेक्शन में गैस चूल्हे और गैस सिलेण्डर दिये गये है।

रायसेन जिले में गरीब परिवारों की महिलाओं ने नि:शुल्क घरेलू गैस कनेक्शन मिल जाने से राहत की साँस ली है। अब इन महिलाओं को खाना बनाने के लिये लकड़ी-कण्डा इकट्ठा नहीं करना पड़ता। खाना जल्दी बन जाता है और आखों को जलन की परेशानी भी नहीं झेलनी पड़ती। घर काला नहीं होता बल्कि पहले से अधिक साफ-सुथरा रहता है। खाना बनाने से बचने वाले समय का सदुपयोग ये महिलायें घर की भलाई के कामों में कर रही हैं।

सक्सेस स्टोरी (रायसेन)

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश