Posted on 21 Jun, 2016 5:41 pm

खनिज साधन विभाग ने 22 जून को प्रशासन अकादमी में ई-नीलामी पर एक दिवसीय द्वितीय कार्यशाला आयोजित की है। कार्यशाला में ई-नीलामी प्रक्रिया से निविदाकर्ताओं को अवगत करवाया जायेगा। निविदाकर्ताओं की समस्या एवं शंकाओं का समाधान भी किया जायेगा। खनिज साधन विभाग के अतिरिक्त भारत सरकार से संबंधित मेसर्स मेकॉन, एस.बी.आई. केप तथा एम.एस.टी.सी. द्वारा जानकारी दी जायेगी।

उल्लेखनीय है कि खनिज विभाग चार खनिज ब्लॉक की ई-नीलामी करेगा। पन्ना जिले के हातुपुर में डायमण्ड ब्लॉक, दमोह जिले के निमरमुण्डा तथा सतना जिले के बंदरखां एवं घुइसा में चूना पत्थर के ब्लॉक नीलाम किये जायेंगे।

इसके पूर्व नई दिल्ली, मुंबई, भोपाल एवं सतना में कार्यशाला हो चुकी है।

साभार जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश 

Recent