इंदौर के तीर्थ यात्रियों की दुर्घटना में मृत्यु पर राज्यपाल द्वारा दु:ख व्यक्त
Posted on 24 May, 2017 5:39 pm
भोपाल : बुधवार, मई 24, 2017, 16:42 IST | |
राज्यपाल श्री ओम प्रकाश कोहली ने उत्तरकाशी में बस के भागीरथी नदी में गिरने से इंदौर के तीर्थ यात्रियों की मृत्यु पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। राज्यपाल ने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। राज्यपाल श्री कोहली ने दुर्घटना में मृत तीर्थ यात्रियों के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए स्थानीय प्रशासन से पीड़ितों को हर संभव सहायता उपलब्ध करवाने को कहा है। |
साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश