Posted on 17 Aug, 2016 6:44 pm

राज्य मंत्री श्री विश्वास सारंग ने निकाली तिरंगा यात्रा 
अन्नानगर से शुरू होकर करोंद में समाप्त हुई यात्रा 

भोपाल : बुधवार, अगस्त 17, 2016, 18:37 IST
 

'आजादी के 70 वर्ष - याद करो कुर्बानी' कार्यक्रम में आज सहकारिता, गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री विश्वास सारंग के नेतृत्व में अन्ना नगर से करोंद तक 20 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में लगभग 10 हजार लोग शामिल हुए। इसमें भारी संख्या में हेलमेट पहने युवा मोटर साइकिल पर थे। यात्रा में महापौर श्री आलोक शर्मा भी शामिल हुए।

गोविंदपुरा सिक्योरिटी लाइन से निकली तिरंगा यात्रा में हजारों लोग रंग-बिरंगे परिधान पहने और हाथों में झंडे लेकर भारत माता की जय के नारे लगाते हुए यात्रा में शामिल हुए। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर आजादी के 70वें वर्ष के उत्सव को 'याद करो कुर्बानी' के रूप में मनाया जा रहा है।

राज्य मंत्री मोटरसाइकल पर

राज्य मंत्री श्री सारंग द्वारा बुलेट मोटर साइकल संभालते ही रैली की औपचारिक शुरूआत हो गई। श्री सारंग रैली में इसी बाइक से चले। बाद में वे एक अन्य कार्यकर्ता की बाइक पर सवार हो गए। पूरे रास्ते तिरंगा यात्रा का आमजन ने स्वागत किया।

तिरंगा यात्रा में तिरंगी साड़ियाँ पहने बड़ी संख्या में महिलाएँ भी शामिल हुई। पुरुष कार्यकर्ता भी तीन रंग के कपड़े पहन कर अपना देशप्रेम प्रकट कर रहे थे।

छह घंटे में हुआ रास्ता तय

तिरंगा यात्रा छह घंटे में पूरी हुई। सिक्योरिटी लाइन से कैरियर कालेज, अन्ना नगर, चेतक ब्रिज, गौतम नगर, रचना नगर, मेहता मार्केट, ओल्ड सुभाष नगर, अर्जुन नगर, प्रभात चौराहा, अशोका गार्डन, 80 फिट रोड, विजय नगर, राजेंद्रनगर, द्वारकानगर, छोला होते हुए बायपास से करोंद चौराहा तक का यह सफर शाम 5 बजे समाप्त हुआ।

अनुशासन में रहे कार्यकर्ता

यात्रा की खूबी यह रही कि ज्यादा वाहन और युवाओं के होते हुए भी पूर्ण अनुशासन था। जनता की सुविधा का पूरा ध्यान रखा गया। श्री सारंग स्वयं इसकी मानीटरिंग करते रहे।

शहीदों की प्रतिमाओं को किया माल्यार्पण

श्री सारंग ने तिरंगा यात्रा की राह में शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। शहीद भगतसिंह, चंद्रशेखर आजाद, सुभाषचंद्र बोस,बाबा साहेब आम्बेडकर की प्रतिमाओं को उन्होंने नमन करते हुए पुष्पांजलि समर्पित की।

हेलमेट किया अनिवार्य

रैली की शुरूआत में ही राज्य मंत्री श्री विश्वास सारंग ने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि कोई भी कार्यकर्ता बिना हेलमेट पहने वाहन नहीं चलाएगा। उन्होंने इस बात का पूरा ध्यान भी रखा। बगैर हेलमेट वालों को यात्रा में शामिल नहीं किया गया।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश 

Recent