Posted on 24 Apr, 2018 1:31 pm

 

छत्तीसगढ़ शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रतिवर्ष 29 अगस्त को ‘‘राष्ट्रीय खेल दिवस‘‘ के अवसर पर खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों तथा निर्णायकों को खेल पुरस्कार प्रदान कर राज्य खेल अलंकरण से सम्मानित किया जाता है। यह पुरस्कार राज्य के लिए उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों तथा निर्णायकों को प्रदान किया जाएगा। राज्य खेल अलंकरण के अंतर्गत सीनियर वर्ग के ऐसे खिलाड़ियों को शहीद राजीव पाण्डे पुरस्कार से अलंकृत किया जाएगा, जिनके द्वारा राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में या राष्ट्रीय खेलों में कोई पदक प्राप्त किया हो या अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व किया गया हो। इसी प्रकार जूनियर वर्ग के उन खिलाड़ियों को शहीद कौशल यादव पुरस्कार से अलंकृत किया जाएगा, जिनके द्वारा जूनियर वर्ग के राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में कोई पदक प्राप्त किया गया हो या अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व किया गया हो। सीनियर वर्ग के राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में लगातार पांच वर्षो तक प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों को शहीद पंकज विक्रम सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। प्रशिक्षकों एवं निर्णायकों वाले खिलाड़ियों को वीर हनुमान सिंह पुरस्कार से अलंकृत किया जाएगा तथा खेल से जुड़े ऐसे व्यक्तियों को जिन्होंने अपने सक्रिय खेल जीवन में तथा सक्रिय खेल जीवन के पश्चात भी खेलों के विकास, खेल संगठन, खेल आयोजन, खेल साहित्य सृजन या खेल प्रशिक्षण के क्षेत्र में निरंतर अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं, उनकी इस उत्कृष्ठ सेवाओं हेतु उन्हें शहीद विनोद चौबे सम्मान से अलंकृत किया जावेगा। पुरस्कारांे के नियम छŸाीसगढ़ राजपत्र में प्रकाशित किए गए है, जिसकी प्रति संचालनालय के विभागीय वेबसाईट स्पोर्ट्सवाईडब्ल्यू.सीजी.जीओव्ही.इन/अवार्डलॉगइन.एएसपीएक्स में देखी जा सकती है। नियमों के अंतर्गत पात्रता रखने वाले आवेदकों को पुरस्कार के लिए प्रावीण्यता के आधार पर चयन किया जाएगा।    
शहीद राजीव पाण्डे पुरस्कार हेतु 3 लाख रूपए, शहीद कौशल यादव पुरस्कार हेतु रूपए 1 लाख 50 हजार रूपए, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार हेतु 1 लाख 50 हजार रूपए, शहीद विनोद चौबे सम्मान एवं पंकज विक्रम सम्मान हेतु 25-25 हजार नगद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इसी प्रकार सीनियर एवं जूनियर वर्ग के दलीय खेलों के लिए मुख्यमंत्री ट्राफी प्रदान किए जाएंगे, जिसमें ऐसे दलीय खेल जिसके सदस्यों की संख्या 4 है, उन्हें सीनियर वर्ग में 2 लाख रूपए एवं जूनियर वर्ग में 1 लाख रूपए का पुरस्कार दिया जाएगा तथा ऐसे दलीय खेल जिनमें सदस्यों की संख्या 5 से अधिक है, उन्हें सीनियर वर्ग में 2 लाख रूपए एवं जूनियर वर्ग में 3 लाख का पुरस्कार दिया जाएगा। पुरस्कार के अतिरिक्त मानपत्र, अलंकरण फलक, ब्लैजर एवं विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी पुरस्कार हेतु ऑनलाईन आवेदन किया जाना है। ऑनलाईन फार्म विभागीय वेबसाईट स्पोर्ट्सवाईडब्ल्यू.सीजी.जीओव्ही.इन/अवार्डलॉगइन.एएसपीएक्स में जाकर भर सकते हैं। ऑनलाईन फार्म भरने के पश्चात प्रिंटआउट लेकर आवेदक अपना हस्ताक्षर करें और समस्त संलग्न दस्तावेजों एवं अभिलेखों के साथ हार्ड कॉपी खेल एवं युवा कल्याण विभाग सरगुजा के कार्यालय में 30 अप्रैल सायं 5 बजे तक जमा कराना सुनिश्चित करेंगे।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग छत्तीसगढ़

Recent