Posted on 15 Sep, 2016 5:35 pm

भोपाल : गुरूवार, सितम्बर 15, 2016, 17:08 IST
 

राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय से संबद्ध इंजीनियरिंग कॉलेज के विद्यार्थी अब हिन्दी में भी परीक्षा दे सकेंगे। यह सुविधा इसी शैक्षणिक सत्र से मिलेगी। तकनीकी शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) स्कूल एवं श्रम राज्य मंत्री श्री दीपक जोशी के निर्देश पर हिन्दी दिवस के पूर्व राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय द्वारा निर्देश जारी कर दिये गये हैं। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने भी इस कार्य की सराहना की है।

श्री जोशी ने कहा है कि इससे ग्रामीण पृष्ठभूमि के बच्चों को सहूलियत होगी। उन्होंने कहा कि कई बार विद्यार्थी अंग्रेजी न समझ पाने के कारण पढ़ाई बीच में छोड़ देते हैं।

हिन्दी में उत्तर देने के लिये विद्यार्थियों द्वारा विकल्प प्रस्तुत किया जायेगा। विद्यार्थी द्वारा दिया गया विकल्प ऐच्छिक एवं अंतिम होगा। यह विकल्प पूरे पाठ्यक्रम के लिये अनिवार्य होगा। तकनीकी शब्दावली अंग्रेजी में लिखी जा सकेगी। प्रश्न-पत्र अंग्रेजी और हिन्दी में छपेंगे।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश 

Recent