Posted on 26 May, 2018 5:08 pm

 

प्रमुख सचिव राजस्व श्री अरुण पाण्डेय ने संभागायुक्तों और जिला कलेक्टरों को अति-वर्षा एवं बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिये अग्रिम तैयारी करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिये हैं।

प्रमुख सचिव श्री पाण्डेय ने कहा है कि बाढ़ उन्मुख जिलों में कंट्रोल-रूम 15 जून अथवा मानसून की वर्षा प्रारंभ होते ही खोलें। आवश्यकता अनुसार तहसील-स्तर पर भी कंट्रोल-रूम खोले जा सकते हैं। भू-अभिलेख अधीक्षक को कंट्रोल-रूम का प्रभारी बनाया जाये। अति-वर्षा होने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाने एवं उनको ठहराने के लिये जगह की पहचान पहले से कर लें। बाढ़ बचाओ उपकरणों की मरम्मत करवा लें। बाढ़ की स्थिति में पुलिस बल एवं होमगार्ड की मदद समय पर लें। जलाशयों से जल छोड़ने पर विशेष ध्यान दिया जाये। दुर्गम क्षेत्रों में पर्याप्त मात्रा में खाद्य सामग्री एवं जीवन-रक्षक दवाइयों का भण्डारण सुनिश्चित करें।

 

राज्य-स्तरीय कंट्रोल-रूम

 

नाम एवं पद

दूरभाष कार्यालय

दूरभाष निवास

मोबाइल

फैक्स

श्री अरुण पाण्डेय

प्रमुख सचिव राजस्व एवं राहत आयुक्त

0755-2441335

0755-2726066

9425036003

2440033

श्री अजय कटेसरिया

उप सचिव राजस्व एवं उप राहत आयुक्त

0755-2441574

 

7747005166

2440032

सुश्री रंजना पाटने

0755-2555386

0755-2440102

7566250919

2440032

 

 

बाढ़ से हानि की जानकारी नियमित रूप से भारत शासन के गृह मंत्रालय को भी भेजें। क्षतिग्रस्त एवं जलमग्न होने वाली पुलियों में चेतावनी बोर्ड लगाये जायें। राहत आयुक्त ने कहा कि राज्य शासन द्वारा भेजी गई चेकलिस्ट अनुसार कार्यवाही सुनिश्चित करें।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश