अटेर विधानसभा उप चुनाव के लिए एक नामांकन-पत्र जमा
Posted on 17 Mar, 2017 6:05 pm
भोपाल : शुक्रवार, मार्च 17, 2017, 18:01 IST |
|
मध्यप्रदेश के भिण्ड जिले के अटेर विधानसभा उप चुनाव के लिए आज एक नामांकन-पत्र जमा हुआ। भारतीय जनता पार्टी की ओर से श्री अरविन्द सिंह भदौरिया ने नाम निर्देशन-पत्र जमा किया। उमरिया जिले के बांधवगढ़ विधानसभा उप चुनाव के लिए चौथे दिन भी किसी अभ्यर्थी ने नाम निर्देशन-पत्र जमा नहीं किया। नाम निर्देशन-पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 21 मार्च है। |
साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश