Posted on 18 Mar, 2017 5:46 pm

 

भोपाल : शनिवार, मार्च 18, 2017, 16:54 IST

 

मध्यप्रदेश के अटेर और बाँधवगढ़ विधान सभा उप चुनाव के लिए आज सात अभ्यर्थियों द्वारा नामांकन पर्चे भरे गए। भिंड जिले के अटेर से भारतीय  राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से श्री हेमंत कटारे के अलावा तीन निर्दलीय सर्व श्री ओमप्रकाश दुबे, मिथलेश और सत्येंद्र कुमार ने नाम-निर्देशन-पत्र दाखिल किया। बाँधवगढ़ से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की श्रीमती सावित्री सिंह तथा निर्दलीय श्रीमती केशकली कौल एवं श्रीमती दुर्गा बाई ने नाम-निर्देशन-पत्र जमा किये। अटेर से भारतीय जनता पार्टी  की ओर से श्री अरविन्द सिंह भदौरिया पूर्व में अपना नामांकन पत्र दाखिल कर चुके हैं। इस प्रकार दोनों विधान सभा उप चुनाव के लिए अब तक 8 नाम निर्देशन पत्र जमा हो चुके है। नामांकन की अंतिम तिथि 21 मार्च है।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश