Posted on 05 Apr, 2017 9:34 pm

भोपाल : बुधवार, अप्रैल 5, 2017, 18:03 IST
 

भिण्ड जिले के अटेर एवं उमरिया के बाँधवगढ़ विधानसभा उप चुनाव में विगत 9 मार्च से आदर्श आचरण संहिता का सख्ती से पालन करवाया जा रहा है। अटेर में अब तक विभिन्न राजनैतिक दल/व्यक्तियों द्वारा 13 शिकायत की गई, जिसमें से 11 का निराकरण किया जा चुका है। इन शिकायतों में 7 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और शेष अन्य द्वारा की गई है।

बाँधवगढ़ में राजनैतिक दल अथवा विभिन्न व्यक्तियों द्वारा की गई 6 में से 4 शिकायत का निराकरण हो चुका है। शेष पर कार्यवाही प्रचलन में है। बाँधवगढ़ में भारतीय जनता पार्टी द्वारा 3 और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा 2 शिकायत की गई है।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश