Posted on 01 Apr, 2017 3:56 pm

 

भोपाल : शनिवार, अप्रैल 1, 2017, 14:45 IST

 

मध्यप्रदेश के भिण्ड जिले के अटेर और उमरिया के बाँधवगढ़ में 4 लाख से अधिक मतदाता आगामी 9 अप्रैल को अपने मताधिकार का उपयोग करेगें। अटेर में कुल 2 लाख 11 हजार 588 मतदाता है, जिनमें से पुरुष एक लाख 19 हजार 170, महिला 92 हजार 119 तथा थर्ड जेंडर 2 है। इसके अलावा 297 सर्विस वोटर भी है। यहाँ का जेंडर रेशो 773 और ईपी देशो 61.37 प्रतिशत है।

इसी प्रकार बाँधवगढ़ में 2 लाख एक हजार 200 मतदाता वोट डालेंगे। इनमें एक लाख 4 हजार 231 पुरुष, 96 हजार 955 महिला, थर्ड जेंडर और 7 सर्विस वोटर शामिल है। बाँधवगढ़ का जेंडर देशों 930 एवं ईपी रेशो 55.94 प्रतिशत है। दोनों निर्वाचन क्षेत्र में 4 अप्रैल से 7 अप्रैल तक मतदाता-पर्ची (वोटर स्लिप) का वितरण होगा।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश