Posted on 25 Oct, 2020 12:11 pm

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह ने दुर्गा नवमी के अवसर पर माँ दुर्गा की पूजा अर्चना की। मुख्यमंत्री श्री चौहान की पत्नी श्रीमती साधना सिंह ने नव दुर्गा की झांकी सजाई जिसमें शैलपुत्री, ब्रम्हचारिणी, चंद्रघंटा, कुष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी, सिद्धदात्री माता के दर्शन प्रमुख हैं।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दुर्गा नवमी पर दुर्गा माँ से नागरिकों की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में कन्या भोज का आयोजन भी किया गया जिसमें मुख्यमंत्री श्री चौहान और श्रीमती साधना सिंह ने कन्याओं के पैर पखारे और कन्याओं को भोज करवाया।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश

Recent