Posted on 28 Nov, 2017 11:54 am

राज्य शासन ने सहायक वन संरक्षरक स्तर के अधिकारियों की तबादले करते हुए नई पदस्थापना सूची जारी की है। श्री प्रभुदास ग्रेबियल का होशंगाबाद वन मंडल में किया गया स्थानान्तरण संशोधित करते हुए विदिशा वन मंडल में किया गया है। श्री एस.एन. प्रजापति को बुदनी से प्रभारी संचालक वन विद्यालय बैतूल, श्रीमती जया पाण्डे को सीधे से उप वन मंडल अधिकारी ब्यौहारी (शहडोल) और श्री के. के. खरे को जैव-विविधता प्रशिक्षण केन्द्र ताला से सीधी वन मंडल स्थानान्तरित किया गया है। सहायक वन संरक्षक श्री पी.पी.एस. परिहार के स्थानान्तरण में संशोधित कर उन्हें रीवा पदस्थ किया गया है।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश

Recent