Posted on 14 May, 2020 6:03 pm

राजस्व पुस्तक परिपत्र (आर.बी.सी.) 6-4 के तहत कलेक्टर श्री शिव अनंत तायल द्वारा 02 जरूरतमंद परिवारों को 4-4 लाख रूपए के मान से 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। संयुक्त जिला कार्यालय के राजस्व शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 02 प्रकरणों जिनमे ग्राम-गुनरबोड़ तह.बेमेतरा निवासी कुशाल यादव की सर्प काटने से मृत्यु होने पर परिजन कुमार यादव, ग्राम-सांकरा तह.-बेरला निवासी जगौती बाई पाटिल की पानी मे डूबने से मृत्यु होने पर परिजन रुपराम पाटिल को 4-4 लाख रुपए (कुल 8 लाख रुपए) की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई।

साभार – जनसम्पर्क विभाग छत्तीसगढ़