Posted on 25 Jul, 2022 4:52 pm

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान आज नई दिल्ली में श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति पद के शपथ समारोह में शामिल हुए ।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि,आज देश के लिए ऐतिहासिक दिन है। जनजातीय समाज से आने वाली ,गरीब घर में आज़ाद भारत में पैदा हुई बेटी आज भारत की राष्ट्रपति है। उन्होंने कहा कि जब वे शपथ ले रही थी तो मन उत्साह और आनंद से भरा था और ख़ुशी के आँसू भी आ रहे थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने अपने संबोधन में एक बहुत बढ़िया यह बात कही कि आपका हित-अहित भले ही हो जाये फिर भी जगत के कल्याण के कार्य करते रहें। यह उनके सरल व्यक्तित्व और उच्च विचारों को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि इसे मैं अपना सौभाग्य मानता हूँ कि वे अब हमारे देश की राष्ट्रपति है ।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश

Recent