Posted on 04 Nov, 2019 6:24 pm

प्रदेश में इस वर्ष रबी सीजन की प्रमुख फसलों की 119.18 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बोनी संभावित है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अनाज और दलहन सहित कुल खाद्यान्न की 109 लाख हेक्टेयर में बोनी संभावित है। इसमें गेहूँ 64 लाख हेक्टेयर तथा जौ और अन्य अनाज 1.35 लाख हेक्टेयर में बोनी संभावित है। इसी प्रकार दलहन में चना 34.15 लाख हेक्टेयर, मटर 3.50 लाख हेक्टेयर, मसूर 5.50 लाख हेक्टेयर तथा अन्य दालें 50 हजार हेक्टेयर में बोयी जाना आकलित है।

रबी 2019-20 में तिलहन में प्रमुख रूप से रेपसीड/सरसों 7.50 लाख हेक्टेयर, अलसी तथा अन्य तिलहन 1.68 लाख हेक्टेयर में बोनी आकलित है। जानकारी के अनुसार गन्ना (शुगरकेन) की बोनी एक लाख हेक्टेयर क्षेत्र में होगी। इस प्रकार रबी सीजन 2019-20 में कुल प्रमुख फसलों की बोनी लगभग 119.18 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में आकलित की गई है।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश