Posted on 09 Nov, 2019 7:10 pm

प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के द्वारा रेडियो-वार्ता ‘लोकवाणी‘ के जरिए प्रदेशवासियों को प्रतिमाह संबोधित किया जाता है। इसी क्रम में लोकवाणी की चौथी कड़ी का प्रसारण रविवार 10 अक्टूबर को सुबह 10.30 बजे से किया जाएगा। इसका प्रसारण आकाशवाणी सहित क्षेत्रीय समाचार चैनलों में किया जाएगा। इसकी चौथी कड़ी में ‘नगरीय विकास का नया दौर‘ विषय पर मुख्यमंत्री के द्वारा संबोधित किया जाएगा। ‘लोकवाणी‘ की श्रवण-व्यवस्था स्थानीय मकई गार्डन में की गई है। कलेक्टर श्री रजत बंसल ने जिलावासियों से इसका अनुश्रवण करने की अपील की है।

साभार – जनसम्पर्क विभाग छत्तीसगढ़